बच्चों के लिए जनरल नॉलेज के 100+ सवाल और उनके उत्तर

बच्चों के लिए जनरल नॉलेज के 100+ सवाल और उनके उत्तर

GK Questions for Kids: 3 से 12 साल की उम्र में बच्चे हर रोज कुछ नया सीख रहे होते हैं, वो दुनिया की नई-नई बातों के बारे में जानने के लिए हर समय उत्सुक रहते हैं. इस उम्र में बच्चों को जनरल नॉलेज की जानकारी देना उनके दिमागी विकास और दुनिया की समझ बढाने के लिए एक अति-आवश्यक कदम है.

जनरल नॉलेज (GK) एक बहुत विस्तृत विषय है. इसमें दैनिक उपयोग की जानकारी से लेकर पशुओ, पक्षियों, ग्रहों, देश, विदेश, संसार, विज्ञान, टेक्नोलॉजी जैसे अनेकों टॉपिक शामिल होते हैं. बच्चों को GK की जानकारी देते समय यह ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है कि वह जानकारी बच्चे की उम्र के अनुसार होनी चाहिए.

बच्चों को जनरल नॉलेज की शिक्षा देना इतना सरल नहीं है, क्योंकि बच्चे कोई भी ऐसी बात नहीं सीखेंगे जो उन्हें बोर करती हो या अच्छी नहीं लगती हो. थ्योरी पढ़ाने की जगह पर अगर हम General Knowledge से जुड़े सवाल-जबाब करेंगे तो वो उस जानकारी को बहुत जल्दी से सीखेंगे और आप से नए-नए सवाल भी पूछेंगे.

इस पोस्ट में हमने आपको बच्चों के लिए जनरल नॉलेज से जुड़े 200 से भी ज्यादा सवाल उनके उत्तरों के साथ दिए हैं (GK Questions for Kids with Answers). इन सवालों की कठिनाई के अनुसार हमने उन्हें बच्चों की उम्र के हिसाब से 3 से 7 साल, 8 से 10 साल और 11 से 12 साल की केटेगरी में बाँट दिया है. आप इन सवालों के कार्ड्स बनाकर या क्विज की तरह खेलकर रोचक तरीके से बच्चों की तैयारी करा सकते/सकती हैं.

इन सवालों की सहायता से आपके बच्चे को उसके अकादमिक शिक्षा में तो मदद मिलेगी ही साथ ही उनके कॉमन सेंस, व्यक्तित्व और स्मार्टनेस बढाने में भी मदद करेंगे.

GK Question for Kids

  1. GK Questions for 3-7 Year Kids
  2. GK Questions for 8-10 Year Kids
  3. GK Questions For 11-12 Year Kids
  4. More GK Questions for Kids

GK Questions for Kids (3-7 Years) (हिन्दी)

1. शरीर के किस अंग से आप देखते हो?

Ans: आँख

2. सेब किस रंग का होता है?

Ans: लाल / पढ़िए: सेब से जुड़े रोचक तथ्य

3. चित्र में दिखने वाला जानवर कौनसा है?

Ans: टाइगर / बाघ (पढ़िए: टाइगर से जुड़े रोचक तथ्य)

4. एक साल में कितने दिन होते हैं?

Ans: 365

5. दुनिया में कितने महाद्वीप हैं?

Ans: सात

6. भारत की राजधानी क्या है?

Ans: देल्ही / दिल्ली

7. सप्ताह में कितने दिन होते हैं?

Ans: सात

8. शुक्रवार के बाद कौनसा दिन आता है?

Ans: शनिवार

9. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?

Ans: सात

10. इन्द्रधनुष के सभी रंगों के नाम पहचानो

Ans: VIBGYOR:

V: Violet – बैंगनी

I: Indigo – गहरा नीला

B: Blue – नीला

G: Green – हरा

Y: Yellow – पीला

O: Orange – नारंगी

R: Red – लाल

11. बच्चे से अपने नाम को (हिन्दी और अंग्रेज़ी) में लिखने के लिए बोलिए

12. हमारे देश के झंडे को क्या कहते है?

Ans: तिरंगा

13. तिरंगे के तीनों रंगों को पहचानने के लिए बोलो

Ans: केसरिया, सफ़ेद, हरा

14. किस रंग को शांति का प्रतीक मना गया है?

Ans: सफ़ेद

15. इंग्लिश में कितने लैटर होते हैं?

Ans: 26.

16. English अल्फाबेट के नाम लिखो

Ans: A-B-C-D-E-F-G-H-I-J-K-L-M-N-O-P-Q-R-S-T-U-V-W-X-Y-Z

17. इंग्लिश में स्वर (Vowels) और व्यंजन (Consonants) को अलग-अलग करिए

Ans: स्वर: A-E-I-O-U

व्यंजन: B-C-D-F-G-H-J-K-L-M-N-P-Q-R-S-T-V-W-X-Y-Z

18. साल में कितने महीने होते हैं? सभी के नाम लिखो

Ans: 12, (जनवरी, फरबरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर)

13. साल के किस महीने में सबसे कम दिन होते हैं?

Ans: फरबरी (28 दिन और लीप इयर में 29 दिन)

14. सौर मंडल में कितने ग्रह हैं?

Ans: सात

15. सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है?

Ans: JUPITER (ब्रहस्पति)

16. जंगल का राजा किस जानवर को कहा जाता है?

Ans: शेर

17. एक दिन में कितने घंटे, कितने मिनट और कितने सेकंड होते हैं?

Ans: 24 घंटे, (1 घंटे में 60 मिनट) और (1 मिनट में 60 सेकंड)

18. सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह कौनसा है?

Ans: बुध ग्रह (Mercury), पहले प्लूटो था लेकिन अब उसे ग्रह नहीं मना जाता है.

19. भारत की प्रमुख नदियाँ कौनसी हैं?

Ans: गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, सतलज, नर्मदा, इत्यादि

20. चित्र में बनी आकृतियों के नाम बताओ

Ans: त्रिभुज, आयत, वर्ग [Triangle, Rectangle, Square]

21. मेंढक के बच्चे को क्या कहते हैं (Frog’s baby name)

Ans: टैडपोल (tadpole)

22. शहद कहाँ से मिलता है?

Ans:  मधुमक्खी के छत्ते से.

23. देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछें.

Ans: इस समय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हैं.

24. प्रजातंत्र क्या है, पहले बताएँ और फिर पूछे.

25. हमारे शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं?

Ans: 206

GK Questions for Kids: 8-10 years (हिन्दी)

जनरल नॉलेज के सवाल (8-10) बच्चों के लिए

1. ट्रेन को रोकने के लिए किस रंग के झंडे का प्रयोग करते हैं?

Ans: लाल

2. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कहा है, नाम बताओ?

Ans: स्टेचू ऑफ़ यूनिटी (गुजरात, भारत)

3. एलबीडबल्यू (LBW) किस खेल में होता है.

Ans: क्रिकेट (खिलाड़ी को उत दिए जाने का तरीका)

4. भारत का राष्ट्रिय फूल कौनसा है?

Ans: कमल

5. मोबाइल नंबर में कितने अंक होते हैं?

Ans: 10.

6. सुबह के समय सूर्य किस दिशा में होता है?

Ans: पूर्व

7. भारत के राष्ट्रीय त्यौहार कौनसे हैं?

Ans: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस

8. क्रिकेट पिच की लम्बाई क्या होती है?

Ans: 22 गज

9. एम्बुलेंस का उपयोग किसलिए किया जाता है?

Ans: मेडिकल इमरजेंसी के लिए

10. भारत की संसद कहाँ स्थित है?

Ans: दिल्ली

11. लन्दन किस देश की राजधानी है?

Ans: ब्रिटेन

12. दुनिया में कितने देश हैं?

Ans: यहाँ चेक करिए, दुनिया में देशों की संख्या और उनके नाम

13. देशों की राजधानी पूछिए

Ans: यहाँ चेक करिए, दुनिया के सभी देशों की राजधानी.

14. IQ का मतलब क्या होता है?

Ans: Intelligent Quotient (बुद्दिमता मापने का मानक)

15. INDIA का फुल फॉर्म क्या है, INDIA का पूरा नाम पूछिए.

Ans: यहाँ पढ़िए: INDIA की फुल फॉर्म और उसका नाम.

16. धरती की सबसे ठंडी जगह कौनसी है?

Ans: अंटार्टिका महाद्वीप

17. क्रिकेट टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?

Ans: 11

18 फुटबॉल टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?

Ans: 11.

19. हॉकी की टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?

Ans: 11

20. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी कौनसी है? यह कहाँ स्थित है?

Ans: माउंट एवेरेस्ट, नेपाल

21. हम सांस लेते समय और छोड़ते समय कौनसी गैस छोड़ते हैं?

Ans: हम ऑक्सीजन सांस के रूप में लेते हैं और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं.

22. दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौनसा है?

Ans: चीन

23. गिज़ा के पिरामिड किस देश में स्थित हैं?

Ans: मिश्र में

24. दुनिया का सबसे घना जंगल कौनसा है?

Ans: अमेज़न का जंगल

25. चिट्ठियां पहुचाने वाले व्यक्ति को क्या कहा जाता है?

Ans: डाकिया / Postman

GK Questions For 11-12 Year Kids (हिन्दी)

1. शरीर के कौनसे अंग ज़िंदगी-भर बढ़ते रहते हैं?

Ans: नाखून और बाल

2. इस श्रेणी का अगला नंबर बताओ 17,51,85,102,?

Ans: 136

3. Triangle, Square, Hexagon, Octagon में कितनी साइड होती हैं, क्रम में बताओ?

Ans: 3,4,6,8

4. किस ग्रह को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है?

Ans: मंगल

5. मंगल, बुध और शुक्र में से सबसे छोटा ग्रह कौनसा है?

Ans: बुध ग्रह (जानिए बुध ग्रह के बारे में)

6. 450 का एक तिहाई (⅓) भाग क्या होगा?

Ans: 150

7. यूरोपीय देशों के लिए भारत की खोज किसने की?

Ans: वास्को डी गामा

8. दुनिया का सबसे बड़ा स्तनपाई पशु कौनसा है?

Ans: ब्लू व्हेल मछली

9. बल्व (electric bulb) की खोज किसने की थी?

Ans: थॉमस एडिसन

10. माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना किसने की थी?

Ans: बिल गेट्स

11. संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति कौन थे?

Ans: जॉर्ज वाशिंगटन

12. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

Ans: पण्डित जवाहरलाल नेहरू

13. जड़ वाली कुछ सब्जियों के नाम बताओ

Ans: चुकंदर, गाजर, और मूली जड़ वाली सब्जियां हैं

14. जिस आकृति की पांच साइड होती हैं उसे क्या बोला जाता है?

Ans: Pentagon

15. चन्द्रमा पर कदम रखने वाला पहला आदमी कौन था?

Ans: नील आर्मस्ट्रांग

16. 1 मीटर में कितने इंच होते हैं?

Ans: 39.37 इंच

17. दुनिया की सबसे लम्बी नदी का क्या नाम है?

Ans: नील नदी (मिश्र)

18. पानी का स्टैण्डर्ड स्वाद कैसा होता है?

Ans: पानी स्वादहीन होता है.

19. विधुत (electricity) की खोज किसने की थी?

Ans: विधुत की खोज बेंजामिन फ्रेंक्लिन ने की थी.

20. दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौनसी है?

Ans: Mandarin (चाइनीज भाषा)

21. विश्व योग दिवस किस दिन मनाया जाता है?

Ans: 21 जून

22. कंप्यूटर की खोज किसने की थी?

Ans: Charles Babbage

23. रेडियो की खोज किसने की थी?

Ans: मार्कोनी

24. किस जगह को दुनिया की छत के नाम से जाना जाता है?

Ans: तिब्बत

25. हमारे वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में कौनसी गैस पाई जाती है?

Ans: नाइट्रोजन (78.09%)

50+ अन्य सामान्य ज्ञान प्रश्न | More GK Questions for Kids

1. नोबेल पुरष्कार किसकी याद में दिया जाता है?

Ans: अल्फ्रेड नोबेल (नोबेल पुरष्कार के बारे में और अधिक यहाँ जानिए)

2. दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है?

Ans: एशिया (एशिया के बारे में और अधिक जानिए)

3. 1928 में पेंसिलीन की खोज किसने की थी?

Ans: अलेक्सेंडर फ्लेमिंग (Alexander Fleming)

4. पृथ्वी का कितना हिस्सा समुन्द्रों ने घेर रखा है?

Ans: 71%

5. इन्टरनेट पर WWW का क्या मतलब होता है?

Ans: World Wide Web

6. दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौनसा है?

Ans: सहारा का रेगिस्तान

7. पृथ्वी पर सबसे कठोर घटक कौनसा है?

Ans: डायमंड

8. कंप्यूटर जिस भाषा को समझता है, उसका क्या नाम है?

Ans: बाइनरी लैंग्वेज [केवल 0 और 1 से बनी भाषा]

9. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी किस देश में स्थित है?

Ans: अमेरिका

10. दुनिया में सबसे लंबा जानवर कौनसा है?

Ans: जिराफ़

11. रोमियो और जूलिएट नाटक किसने लिखा था?

Ans: विलियम शेक्सपियर

12. किस पक्षी के अंडे सबसे बड़े होते हैं?

Ans: शातर्मुर्ग (Ostrich)

13. जिस आकृति की 10 साइड होती हैं उसे क्या कहते हैं?

Ans: Decagon (डेकागोंन)

14. 1 मीटर में कितने सेंटीमीटर होते हैं?

Ans: 100 सेंटीमीटर

15. सापेक्षता का सिद्धांत (Theory of Relativity) किसने दिया था?

Ans: अल्बर्ट आइंस्टीन

16. दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है?

Ans: ऑस्ट्रेलिया

17. 1 मिलियन में कितनी संख्या होती हैं?

Ans: 1 मिलियन का मतलब होता है 10 लाख (10,00,000)

18. इन्द्रधनुष (Rainbow) में सबसे ऊपर का और सबसे नीचे का रंग कौनसा होता है?

Ans: सबसे ऊपर Red कलर होता है और सबसे नीचे Violate कलर होता है.

19. हमारे दिमाग का 80% हिस्सा किससे बना होता है?

Ans: पानी

20. ताश के खेल में कितने कार्ड्स (cards) होते हैं?

Ans: 52

21. किस महाद्वीप में सबसे ज्यादा देश हैं?

Ans: अफ्रीका महाद्वीप

22. क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ा देश कौनसा है?

Ans: रूस

23. एक शताब्दी में कितने वर्ष होते हैं?

Ans: सौ (Hundred)

24. टेलीविज़न की खोज किसने की थी?

Ans: John Logie Baird

25. दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान किस देश का है?

Ans: भारत

26. हमारे शरीर में सबसे बड़ा जॉइंट (जोड़) किस जगह पर होता है?

Ans: घुटना

ऊपर हमने आपको बच्चों के लिए 100 से भी ज्यादा सामान्य ज्ञान के सवाल और उनके उत्तर (GK Questions for Kids) बताए हैं. उम्मीद है यह सवाल आपके बच्चों की नॉलेज बढाने में मदद करेंगे. हम समय-समय पर इस पोस्ट में और अधिक GK Questions जोड़ते रहेंगे.अगर आपके मन में इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं.

More From Author

कितना जानते हैं आप दुनिया के देश और उनकी राजधानियों के बारे में?

कितना जानते हैं आप दुनिया के देश और उनकी राजधानियों के बारे में?

टाइगर (बाघ) से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी | Tiger Info in Hindi

टाइगर (बाघ) से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी | Tiger Info in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

eBookKart.com is a website that is used to give the latest information and news to people from all over the world as soon as possible. Ergo, the main aim of ours is to keep the generation updated regularly about attention span lower than that of fish. The different sections on our page are education, book review, book reading app review, and the latest section on our website is of News.

Email:  [email protected]

Phone: +1 (470) 809 9136