DIG का फुल फॉर्म क्या होता है
Information

DIG का फुल फॉर्म क्या होता है

DIG Full Form: Deputy Inspector General

DIG का पूरा नाम यानी full form Deputy Inspector General होती है। DIG को हिंदी में उप महानिरीक्षक के नाम से जाना जाता है। DIG पुलिस बल में एक वरिष्ठ पद होता है।

DIG कौन होता है?

प्रत्येक राज्य के पुलिस विभाग में कई से छोटे बड़े पद होते है जिसमें से एक पद DIG का भी होता है। DIG पुलिस बल का एक वरिष्ठ और सम्मानित पद होता है जिसको 3 स्टार प्राप्त होते है। DIG का पद SSP (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) और IG ( पुलिस महानिरीक्षक) के बीच का पद होता है। DIG को अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सारे अधिकार प्राप्त होते है। किसी भी क्षेत्र में कितने भी DIG हो सकते है। DIG, पुलिस महानिरीक्षक (IG) के अधीन कार्य करता है।

DIG कैसे बन सकते है?

  • DIG बनने की प्रक्रिया में सबसे आपको स्नातक यानी ग्रेजुएशन किसी भी stream से पास होना आवश्यक है।
  • भारत में हर वर्ष UPSC (Union Public Service Commission) की परीक्षा आयोजित की जाती है। अगर आप DIG बनना चाहते है तो आपको UPSC परीक्षा में सफल होने की आवश्यकता होती है।
  • UPSC की परीक्षा में सफल होने के पश्चात आपको IPS अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाता है।
  • IPS प्रशिक्षण के बाद व्यक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक(ASP)  या सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर नियुक्त किया जाता है।
  • ASP या ACP पद पर आपका performance और experience का निरीक्षण करने के बाद प्रमोशन द्वारा आपको पुलिस अधीक्षक (SP) का पद मिलता है।
  • SP पद से पदोन्नति के बाद आपको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का पद प्राप्त होता है और अंत में SSP के बाद DIG (पुलिस उपमहानिरीक्षक) की पोस्ट पर पदोन्नत किया जाता है।

DIG को प्राप्त सरकारी सुविधाए

  • DIG पोस्ट के अधिकारी को सरकारी आवास प्राप्त होता है जिसमें पर्याप्त सुख सुविधाए होती है।
  • DIG को अधिकतम ₹ 2,16,600/- तक की सैलरी और ₹8,900/- का grade pay प्राप्त होता है।
  • DIG officer को सुरक्षा के तौर पर सरकार द्वारा सुरक्षा guard दिए जाते है जो DIG के घर के बाहर तैनात रहते है।
  • DIG को सरकार द्वारा सरकारी वाहन और ड्राइवर दिया जाता है।
  • सरकार द्वारा DIG और उनके परिवाजनों को बहुत से मेडिकल benefits दिए जाते है।
  • DIG को अपनी सेवा से रिटायर हो जाने के बाद सरकार द्वारा सम्मान के तौर पर आजीवन पेंशन दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *